कानून के मुताबिक हुई पायलट की रिहाई, रक्षामंत्री बोलीं- पाक ने नहीं किया कोई एहसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

कोलकाता। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को लौटाने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘राजनेता’ करार देने वाले लोगों की रविवार को आलोचना की और कहा कि पायलट की रिहाई कानून के मुताबिक हुई और यह कोई एहसान नहीं था। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध के बाद भारत ने बिना शर्त 90,000 पाकिस्तानी सैनिकों को वापस भेजा था। इस युद्ध में पाकिस्तान परास्त हो गया था।

उन्होंने कहा कि हालांकि, भारत में कुछ लोगों, कुछ पत्रकारों और कुछ विचारकों ने हमारे पायलट को वापस भेजने पर उन्हें (खान) एक राजनेता करार दिया लेकिन यह केवल कानून के कारण हुआ और यह भारत पर कोई एहसान नहीं था। वे यह भी सवाल कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्या किया।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा