पाकिस्तान ने चीन से 3.4 अरब डॉलर के कर्ज का पुनर्निर्धारण करने का अनुरोध किया

By Prabhasakshi News Desk | Feb 08, 2025

इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा चिह्नित विदेशी वित्तपोषण अंतर को पाटने के लिए चीन से 3.4 अरब डॉलर के ऋण को दो साल के लिए पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया है। पिछले पांच महीनों में इस्लामाबाद ने दूसरी बार बीजिंग से अपने एक्जिम बैंक द्वारा प्रदान किए जाने वाले ऋणों को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने कहा है कि उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने इसी सप्ताह बीजिंग की यात्रा के दौरान औपचारिक अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि चीनी अधिकारी सकारात्मक हैं और उम्मीद है कि बीजिंग पाकिस्तान की बाह्य वित्त पोषण संबंधी समस्याओं को कम करने के अनुरोध को स्वीकार कर लेगा। इससे पहले, पिछले वर्ष सितंबर में वित्त मंत्री ने एक्जिम बैंक को पत्र लिखकर पुनर्निर्धारण का अनुरोध किया था। बृहस्पतिवार को चीन-पाकिस्तान द्वारा जारी संयुक्त बयान के अनुसार, पाकिस्तानी पक्ष ने अपनी राजकोषीय और वित्तीय स्थिरता के लिए चीन के बहुमूल्य समर्थन के लिए अपनी प्रशंसा दोहराई। यह बयान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बीजिंग की राजकीय यात्रा के बाद जारी किया गया।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena UBT के लिए करो या मरो की घड़ी! दिल्ली में सांसदों की अहम बैठक, व्हिप तय करेगा पार्टी का भविष्य

Pradyumn Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न चतुर्थी व्रत से घर में आती है सुख-समृद्धि, होता है लाभ

India vs Afghanistan ODI | टीम इंडिया में एंट्री पर बोले Gurnoor Brar- घरेलू क्रिकेट ढांचे के कारण इंटरनेशनल मैच में नहीं हुआ कोई दबाव

AI Model offline होने से सबक, NITI Aayog के सदस्य अभय करंदीकर बोले- भारत को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनना ही होगा