संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का ध्रुवीकरण करने का पाकिस्तान का प्रयास हुआ खारिज: भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में कश्मीर के ध्रुवीकरण एवं राजनीतिकरण का पाकिस्तान का प्रयास खारिज हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि चार या पांच बार झूठ दोहराने से कोई बात सच नहीं होती।’’ उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय आतंकवादी ढांचे को समर्थन देने, उसका पोषण करने एवं बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका से अवगत है। 

इसे भी पढ़ें: गलत बयानी के लिए पाकिस्तान के भीषण दबाव में दिखे कुलभूषण जाधव: विदेश मंत्रालय

कुमार ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान, जो आतंकवादियों को पनाह देता है और आतंकवाद का केंद्र है, वैश्चिक समुदाय की ओर से मानवाधिकारों पर बोलने का स्वांग कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि वहां अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे कुछ छिपा नहीं है। संदेशवाहक की विश्वसनियता काफी संदिग्ध है। यह वैश्विक समुदाय को पता है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह