पाकिस्तान ने औपचारिक तौर पर भारत के साथ खत्म किए व्यापारिक संबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को औपचारिक तौर पर समाप्त कर दिया है। स्थानीय अखबार ‘डॉन’ के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति तथा संसद के संयुक्त सत्र में लिये गये निर्णयों को मंजूरी दी गयी। इन निर्णयों में भारत के साथ व्यपारिक संबंधों को समाप्त करना भी शामिल है।

दोनों देशों के व्यापारिक संबंध पहले से ही तनावपूर्ण थे। भारत ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आने वाले सामान पर 200 प्रतिशत सीमाशुल्क लगा दिया था। पाकिस्तान से भारत का आयात इस साल मार्च में 92 प्रतिशत कम होकर 28.40 लाख डॉलर पर आ गया था। खबर के अनुसार, मंत्रिमंडल की बैठक के बाद भारत के साथ व्यापारिक संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त करने को लेकर दो अधिसूचनाएं जारी की गयीं। एक अधिसूचना के जरिये भारत को किया जाने वाला सारा निर्यात बंद किया। दूसरी अधिसूचना से भारत से किया जाने वाला आयात बंद किया गया।

प्रमुख खबरें

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza

Ranchi में Vidhan Sabha march से पहले निषेधाज्ञा लागू, सुरक्षा व्यवस्था सख्त