पाकिस्तान की हुई बेज्जती, श्रीलंका ने कश्मीर पर पाक राजनयिक के दावे को किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के राजनयिक के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत कश्मीर मुद्दे के समाधान की पैरवी की थी। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति की (पाकिस्तानी) उच्चायुक्त से भेंट हुई थी। उन्हें (उच्चायुक्त को) बताया गया कि यह श्रीलंका की नीति है कि इस विवाद का समाधान क्षेत्रीय सहयोग से निकाला जाए क्योंकि दोनों देशों के साथ उच्च स्तर की मित्रता है। उसने इस बात से इंकार किया कि राष्ट्रपति ने इस प्रकार की (संरा प्रस्ताव संबंधित) कोई टिप्पणी की।

कोलंबो में पाकिस्तान के उच्चायुक्त मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डा. शाहिद अहमद हशमत ने बुधवार को राष्ट्रपति सिरीसेना से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने इस बात को ‘‘स्वीकार किया कि जम्मू कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है तथा अपनी यह मंशा जतायी कि इस विवाद का समाधान संरा प्रस्तावों के तहत कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप निकाला जाना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर