भारत समेत 48 देशों के नागरिकों को श्रीलंका पहुंचने पर मिलेगा मुफ्त वीजा

free-visa-for-citizens-of-48-countries-including-india-reaching-sri-lanka
[email protected] । Aug 1 2019 4:10PM

श्रीलंका ने बुधवार को भारत सहित 48 देशों से आने वाले सैलानियों को पहुंचने पर मुफ्त वीजा देने की घोषणा की है। श्रीलंका ने देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया है। ईस्टर के दिन हुये आतंकवादी हमलों के बाद सैलानियों की संख्या उल्लेखनीय रूप से कम हुई है।

कोलंबो। श्रीलंका ने बुधवार को भारत सहित 48 देशों से आने वाले सैलानियों को पहुंचने पर मुफ्त वीजा देने की घोषणा की है। श्रीलंका ने देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया है। ईस्टर के दिन हुये आतंकवादी हमलों के बाद सैलानियों की संख्या उल्लेखनीय रूप से कम हुई है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका ईस्टर बम विस्फोट मामले की जांच कर सकती है NIA

पर्यटन मंत्री जॉन अमारतुंगा ने कहा कि 48 देशों से आने वाले सैलानियों के लिये वीजा शुल्क खत्म कर दिया गया है। यह योजना बृहस्पतिवार से शुरू होगी। भारत से आने वाले सैलानियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले ईस्टर पर हमले के बाद श्रीलंका ने 39 देशों के नागरिकों को पहुंचने पर वीजा देने की योजना टाल दी थी।इस आत्मघाती हमले में 258 लोग मारे गये थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़