पाक की नापाक हरकत जारी, राजौरी में नियंत्रण रेखा पर की गोलाबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2018

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर आवासीय इलाकों में लगातार चौथे दिन मोर्टार से गोले दागे तथा गोलीबारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी में मंजाकोट के तारकुंडी, नाइका, पंजग्रेन, खोरीनार और राजधानी गांवों तथा पुंछ के बालाकोट सेक्टर में करीब छह गांवों में आज सुबह भारी गोलाबारी की।

अधिकारी ने बताया कि मंजाकोट और बालाकोट में गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलीबारी की और दोपहर करीब एक बजे दोनों ओर से गोलीबारी रूक गई।  पाकिस्तान सेना ने कल रात नौशेरा के लैरान गांव में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की जिसमें परवीन अख्तर (65) नामक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। इसके अलावा, पाकिस्तान ने कल पुंछ में खादी करमरा और चक्कन दा बाग अग्रिम इलाकों में मोर्टार के गोले भी दागे।

पुंछ में नियंत्रण रेखा पर नौ फरवरी को पाकिस्तानी सेना की ओर से अंधाधुंध गोलाबारी और गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए थे। पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आठ फरवरी को पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। इस साल जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलाबारी में 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए, नौ नागरिक मारे गए तथा 75 से अधिक घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक का कच्चा माल बनाने वाले कारखाने में लगी आग

Ranchi में छापेमारी के दौरान ईडी ने बरामद की नकदी, नोटों की गिनती जारी

भारत के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को अपने परिसरों की तस्वीरें देखनी भी TV पर देखनी चाहिए, पश्चिमी देशों को Jaishankar ने कायदे से तमीज सिखाई

Jaunpur: धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्‌डी का BSP ने काटा टिकट, मायावती ने इस नेता पर जताया अपना भरोसा