पाकिस्तान में विपक्षी दलों की मांग, सैन्य अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए लोगों को अपील करने का दिया जाए अधिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार से आग्रह किया कि देश की सैन्य अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए सभी नागरिकों को उसी प्रकार अपील करने का अधिकार दिया जाए जैसे एक प्रस्तावित कानून के जरिये भारतीय बंदी कुलभूषण जाधव को दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत जैसे देशों को टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं: बाइडन

जून में नेशनल असेंबली में एक कानून पारित किया गया था जिसके जरिए जाधव को अपील का अधिकार दिया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले को लागू करने के लिए लाया गया था। विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार से कहा है कि देश की सैन्य अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए सभी नागरिकों को इसी तरह अपील करने का अधिकार दिया जाए।

प्रमुख खबरें

Ladakh MP Mohammad Haneefa ने LAHDC चुनाव मई के बाद कराने की मांग उठाई

अमेरिका में वीभत्स हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर आरी से शव के टुकड़े करने वाला नेपाली-अमेरिकी नरेश भट्ट दोषी करार

अस्पताल खरीद मामले में DGHS की पूर्व प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल को Delhi High Court से मिली जमानत

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने CRPF चेकपोस्ट पर की अंधाधुंध फायरिंग, तीन जवान घायल