पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास के क्षेत्रों में गोलाबारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2020

जम्मू। पाकिस्तानी बलों ने रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम क्षेत्रों पर मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि गोलाबारी में भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी सुबह पांच बजे तक जारी रही, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे निवासियों में दहशत फैल गई और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र