पाकिस्तान ने फिर की ना 'पाक' हरकत! कठुआ बॉर्डर पर पांच चौकियों और गांवों पर की गोलीबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2020

जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास अग्रिम चौकियों एवं गांवों में शनिवार रातभर बिना उकसावे के गोलीबारी की और एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान ने शनिवार रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर हीरानगर सेक्टर में करोल कृष्णा, मन्यारी और पंसार में सीमा पार से गोलीबारी की, जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रविवार तड़के सवा चार बजे तक गोलीबारी जारी रही।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में DDC चुनाव हो जाने तक चुनाव आयुक्त ने उसके एक्जिट पोल पर रोक लगायी  

पॉल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने हमारा जीवन मुश्किल बना दिया है।’’ उन्होंने कहा कि कोई भी सीमा पर रह रहे लोगों की बात नहीं सुन रहा है, जो मोर्टार के गोले और गोलीबारी को झेल रहे हैं और इसके बावजूद भी टिके हुए हैं। इस बीच, बीएसएफ ने शनिवार सुबह जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में आईबी के पास से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध ड्रोन पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने भारतीय जमीन की ओर आ रही ड्रोन जैसी उड़ती वस्तु पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद वह तत्काल पाकिस्तानी सीमा में लौट गई। सुरक्षा बल सीमा पर कड़ी सतर्कता बरत रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान पिछले कई महीनों से हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत