पाकिस्तान ने IMF के साथ सात अरब डॉलर के नए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2024

इस्लामाबाद। नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सात अरब डॉलर के नए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पाकिस्तान को तीन साल की अवधि वाले इस ऋण पैकेज से जटिल आर्थिक समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। आईएमएफ ने एक बयान में कहा कि 2023 स्टैंड-बाय अरेंजमेंट (एसबीए) के तहत हासिल की गई आर्थिक स्थिरता को आगे बढ़ाते हुए आईएमएफ कर्मचारी और पाकिस्तानी अधिकारी एक कर्मचारी स्तरीय समझौते पर पहुंच गए हैं। 

इसके तहत लगभग सात अरब डॉलर की विस्तारित फंड सुविधा व्यवस्था (ईएफएफ) पर सहमति बनी है। एसबीए एक छोटी अवधि का ऋण है, जो आईएमएफ भुगतान संकट का सामना कर रहे अपने सदस्य देशों को देता है। वाशिंगटन स्थित ऋणदाता ने आगे कहा कि नए कार्यक्रम का उद्देश्य नकदी की कमी से जूझ रहे देश में व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करना और अधिक समावेशी और लचीले विकास को बढ़ावा देना है।

प्रमुख खबरें

Makkah Pact: सऊदी अरब पर हूती हमलों के खिलाफ एक हुए Pakistan और तुर्किये

Adani Group का पूंजीगत व्यय 41 प्रतिशत बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान

संसद में Delimitation Bill पर घमासान, जानिए महिला आरक्षण से जुड़ा पूरा विवाद

Trump Officials के सैन्य ठिकानों में रहने पर US Lawmakers ने Pentagon से मांगा खर्च का हिसाब