पाकिस्तान : सेना पर हमले की साजिश रचने के आरोप में छह आतंकवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2021

लाहौर। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने सैन्यकर्मियों पर हमले की साजिश रचने के आरोप में अफगानिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के छह कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के अधिकारियों ने बताया कि चार कथित आतंकवादियों को रावलपिंडी से गिरफ्तार किया गया जबकि दो को पंजाब सूबे की राजधानी लाहौर से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने रावलपिंडी में कार्रवाई की और ग्रेनेड धमाके में शामिल चार कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: RCB से जुड़ने चेन्नई पहुंचे कप्तान विराट कोहली, सात दिन पृथकवास में रहेंगे

इन्होंने रावलपिंडी और इस्लामाबाद में सैनिकों पर हमले की योजना बनाई थी। छापेमारी की एक अलग कार्रवाई में सीटीडी ने बुधवार को लाहौर से टीटीपी के दो कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि लाहौर से गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान अब्दुल करीम एवं अब्दुल बासित के तौर पर की गई है और वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमले की योजना बना रहे थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर