स्पिनर काशिफ भट्टी का दूसरा कोरोना टेस्ट भी आया नेगेटिव, पाकिस्तानी टीम से जुड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

लंदन। पाकिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर काशिफ भट्टी को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नियमों के अनुसार दो बार कोविड-19 नेगेटिव पाए जाने पर वोरसेस्टर में बाकी टीम से जुड़ने की स्वीकृति मिल गई है। तैंतीस साल के भट्टी को अगले महीने शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों के तीसरे समूह के साथ ब्रिटेन आने पर परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था। भट्टी पाकिस्तान में पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां देर से आए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नियमों के अनुसार परीक्षण में दो बार नेगेटिव पाए जाने के बाद उन्हें ब्रिटेन जाने की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन ब्रिटेन पहुंचने पर ईसीबी ने नियमों के अनुसार जब उनका शुरुआती परीक्षण कराया तो यह पॉजिटिव आया जिसके के कारण उन्हें वोरसेस्टर में बाकी पाकिस्तानी टीम से अलग रहना पड़ा।

प्रमुख खबरें

2 Trillion से 4 Trillion Economy तक का सफर, Hardeep Singh Puri बोले- Sports Ecosystem में आ रही बड़ी क्रांति

Nepal Floods: Mansarovar Yatra पर गए तमिलनाडु के 106 तीर्थयात्री फंसे, बचाव कार्य जारी

पनीर रबर जैसा क्यों हो जाता है? बस ये गलतियां सुधार लें, हर बार बनेगा नरम पनीर

Explained - क्या भारत हमेशा के लिए मुफ़्त UPI का खर्च उठा सकता है?