पाकिस्तान ने ‘संघर्षविराम उल्लंघन’ पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित संघर्षविराम उल्लंघन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने दावा किया कि अंधाधुंध और बिना उकसावे के गोलीबारी के कारण, नियंत्रण रेखा से सटे जंदरोट सेक्टर में 65 वर्षीय नागरिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल नियंत्रण रेखा और कार्यकारी सीमा पर आबादी वाले क्षेत्रों को तोप के गोलों, मोर्टार और स्वचालित हथियारों से निशाना बना रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि भारत इस वर्ष अबतक 765 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है।

प्रमुख खबरें

US हमले के डर से Iran ने खुफिया विमान Pakistan भेजे? Islamabad ने आरोपों पर दी ये सफाई

IPL 2026: हार के बाद Captain Shreyas Iyer का फूटा गुस्सा, कहा- फील्डिंग और बॉलिंग ने डुबोया

Cannes 2026: रेड कार्पेट पर दिखेगा भारतीय सितारों का टशन, इन Indian Films की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

हथियार नहीं डालेंगे, इजरायल को नर्क बना देंगे, Hezbollah की नई धमकी के बाद मीडिल ईस्ट में टेंशन हाई