पाकिस्तान ने ‘संघर्षविराम उल्लंघन’ पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारासंघर्ष विराम समझौते का कथित तौर पर उल्लंघन किये जाने पर अपना विरोध जताने के लिए सोमवार को एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया। विदेश कार्यालय के मुताबिक रविवार को नियंत्रण रेखा के पास खुईराटा सेक्टर में भारतीय सैन्य बलों के द्वारा ‘‘बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी’’ में 11 नागरिकों की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: सैन जोस के गिरजाघर में हुए हमले से दो लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारत ने इस साल 2820 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिससे 26 लोगों की मौत हुई और 245 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इस घटना और संघर्षविराम उल्लंघन की ऐसी ही कई अन्य घटनाओं की जांच कराने तथा एलओसी एवं कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा गया।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal