भारत ने दिया बड़ा बयान, कहा- सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कोरोना वायरस का फायदा उठा रहा है पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सीमा-पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का फायदा उठा रहा है। उसने साथ ही कहा कि पाकिस्तान भारत के धार्मिक समुदायों के बीच फूट पैदा करने के लिए ‘‘घृणा पैदा करने वाले भाषणों का बेलगाम’’ इस्तेमाल कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव आशीष शर्मा ने नस्लवाद, अन्य संस्कृतियों या देशों के लोगों से घृणा और संबंधित असहिष्णुता के समकालीन प्रारूपों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ संवाद को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि पाकिस्तान भारत में केवल एक समुदाय के खिलाफ ही घृणा पैदा करने वाले बयान नहीं दे रहा, बल्कि संगठनों, व्यक्तियों और शीर्ष नेताओं के खिलाफ भी ऐसा कर रहा है। उसने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी के कारण दुनिया थम गई है, लेकिन पाकिस्तान ने इस महामारी का फायदा उठाते हुए सीमा पार आतंकवाद के लिए अपना समर्थन और बढ़ाया है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर