पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने छह अप्रैल को इस्लामाबाद में होने वाली रैली रद्द की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2024

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को यहां होने वाली अपनी बहुप्रचारित रैली को रद्द करने की घोषणा की। यह रैली पार्टी संस्थापक इमरान खान की जेल से रिहाई की मांग को लेकर की जानी थी जो विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से पिछले साल अगस्त से जेल में बंद हैं। 

उन्होंने समर्थकों से इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं की रिहाई एवं सुरक्षा के लिए दुआ करने की भी गुजारिश की। पिछले महीने, पीटीआई ने 71 वर्षीय खान की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए परेड ग्राउंड में एक बड़ी रैली करने की घोषणा की थी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने भी अधिकारियों को पार्टी को संघीय राजधानी में जनसभा की अनुमति देने का निर्देश दिया था।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल