पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पांच आतंकी हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में देर रात पांच अलग-अलग आतंकवादी हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये हमले पेशावर और करक जिलों में विभिन्न स्थानों पर हुए।

पेशावर में आतंकियों ने मचनी गेट और खजाना थानों पर गोलीबारी की। मचनी गेट हमले में पुलिस के एक अधिकारी की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने हालांकि तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को खदेड़ दिया।

वारसाक संभाग के पुलिस अधीक्षक मुख्तार अली मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। करक के डीपीओ शाहबाज इलाही ने बताया कि करक में दो थानों पर हुए आतंकी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए खुर्रम थाने और तख्त नुसरती थाने को निशाना बनाया था।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल