Pakistan Train Blast: पहले किया था हाईजैक, अब कर दिया जाफर एक्सप्रेस पर अटैक, BLA के हमलों से दहशत में पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2025

 पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है। जैकोबाबाद में रेलवे ट्रैक पर एक शक्तिशाली बम विस्फोट के बाद एक यात्री ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। जाफर एक्सप्रेस पंजाब से क्वेटा जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ, लेकिन घटनास्थल से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस और रेलवे रखरखाव विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच करने और पुनर्वास कार्य शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: ओ पाकिस्तानियों के कातिल, शर्म करो...पाकिस्तानी आर्मी चीफ के साथ अमेरिका में ये क्या हुआ

13 जून को पेशावर से आ रही क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस तक्षशिला में मरगला सुरंग के पास पटरी से उतर गई, जिससे रावलपिंडी-पेशावर खंड पर रेल यातायात बाधित हो गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, क्वेटा जाने वाली 40 डाउन वाली जाफर एक्सप्रेस तकनीकी कारणों से पटरी से उतर गई, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया और अप तथा डाउन दोनों मुख्य लाइनों पर ट्रेनें रुक गईं।

प्रमुख खबरें

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा

Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव