By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026
पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने और अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए बुधवार को दोहा में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘बद्र सहमति पत्र’ पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, तुर्किये के उनके समकक्ष यासर गुलेर, कतर के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा राज्य मंत्री शेख सऊद बिन अब्दुलरहमान और इंडोनेशिया के उप रक्षा मंत्री यूसुफ जौहारी ने हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बद्र समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
कतर के रक्षा मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “संयुक्त सहयोग को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाले कदम के तहत कतर की राजधानी में ‘बद्र’ बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।”