पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल विस्फोटक गिराने के लिए करता है: सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2021

जम्मू|  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल भारतीय क्षेत्र में हथियार गिराने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करता है लेकिन भारत इनका प्रयोग मानवता की सेवा के लिए करता है।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम को 20वीं सदी की ‘अभूतपूर्व’ घटना बताया

स्वदेश में निर्मित मध्यम दर्जे के मानव रहित वायुयान (यूएवी) ने यहां स्थित सीएसआईआर- भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान परिसर से उड़ान भरी और कोविड-19 रोधी टीके की 50 शीशियों को सफलतापूर्वक जम्मू के मढ़ क्षेत्र में पहुंचाया जो भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री सिंह ने कहा, “पाकिस्तान अपने ड्रोन का इस्तेमाल लोगों को नुकसान पहुंचाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करता है लेकिन हमारे ड्रोन मानवता की भलाई के लिए ‘संजीवनी बूटी’ ले जाने के रूप में काम करेंगे और इससे शांति का संदेश जाएगा।”

सिंह ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को दूरदराज के इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों तथा जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम स्थानों पर जाने में दिक्कत होती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ड्रोन के इस्तेमाल से स्वास्थ्यकर्मियों की मदद होगी और सौ प्रतिशत टीकाकरण का सरकार का संकल्प पूरा होगा। एक अधिकारी ने बताया कि जीपीएस निर्देशित उक्त ड्रोन को राष्ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशालाएं (एनएएल) ने विकसित किया है जो वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक इकाई है।

उन्होंने कहा कि इस ड्रोन की रेंज 55 किलोमीटर तक है और यह 20 किलोग्राम तक भार वहन कर सकता है।

प्रमुख खबरें

भीषण Cyclone Arnab के खतरे के बीच Andhra Pradesh में 84 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

कर्नाटक MLC Election: बेंगलुरु शिक्षक सीट पर JDS की जीत, भाजपा ने उत्तर-पूर्व सीट पर जमाया कब्जा

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kumbh Mela 2027: नासिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ पर डाक टिकट होंगे जारी