पाकिस्तान ने लगातार चौथी रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, पुंछ, कुपवाड़ा सेक्टर को बनाया निशाना

By रेनू तिवारी | Apr 28, 2025

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी सेना ने रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना ने कहा, "27-28 अप्रैल 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।"

पाकिस्तान ने लगातार चौथी रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन जारी रखते हुए रविवार रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। सेना के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह लगातार चौथी रात थी जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसीउकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। यह गोलीबारी ऐसे समय में की जा रही है जब पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच NSA डोभाल, विदेश मंत्री जयशंकर BRICS बैठक में शामिल नहीं होने की संभावना

बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई 

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा के पार स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों की ओर से 27-28 अप्रैल की मध्यरात्रि को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के निकटवर्ती इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने त्वरित और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार रात को भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की थी, जिनका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: क्या Pakistan से निबटने की जिम्मेदारी इस बार Indian Navy को मिलेगी? स्थितियां तो ऐसा ही संकेत दे रही हैं?

केंद्र ने पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने के मद्देनजर पाकिस्तानी सैन्य सलाहकार (अताशे) को निष्कासित करने, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी सीमा को तत्काल बंद करने सहित कई कदमों की बुधवार को घोषणा की थी। भारत ने अटारी सीमा के माध्यम से देश में प्रवेश करने वाले सभी पाकिस्तानियों से एक मई तक देश छोड़ने को कहा है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को सभी भारतीय विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया तथा भारत के साथ व्यापार को स्थगित कर दिया।

सिंधु जल संधि स्थगित 

 पाकिस्तान ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले को भी खारिज कर दिया और कहा कि संधि के तहत पाकिस्तान के जल प्रवाह को रोकने के किसी भी कदम को ‘‘युद्ध की कार्रवाई’’ के रूप में देखा जाएगा। पहलगाम हमले को लेकर देशभर में गुस्से के बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत पहलगाम हमले में शामिल हर आतंकवादी और इसकी साजिश में शामिल रहे लोगों की ‘‘पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें ‘‘उनकी कल्पना से बड़ी सजा देगा’’।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार

Ayodhya Deepotsav में बोलीं Anandiben Patel, श्रीराम भारत की आत्मा और सुशासन का आधार

साइबर और ड्रोन हमलों से जटिल हुआ सुरक्षा परिदृश्य, Rajnath Singh ने Bagdogra में सैनिकों को चेताया