By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019
जम्मू। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित अग्रिम भारतीय चौकियों और गांवों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार रात करीब सवा दस बजे पाकिस्तान ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।’’ हालांकि, पाकिस्तान की ओर से अकारण की गई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।