राजौरी में पाकिस्तान ने दागे मोर्टार, संघर्ष विराम का लगातार कर रहा उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर में करीब 6.30 बजे पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि अंतिम जानकारी मिलने तक गोलीबारी जारी थी और भारतीय पक्ष की ओर से इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत द्वारा 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आंतकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर किये गए हवाई हमले के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा है। गौरतलब है कि इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार नागरिकों की मौत हो चुकी है। दर्जनों गांवों को निशाना बनाकर की गई संघर्ष विराम की 100 से ज्यादा इन घटनाओं में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh Assembly Elections: विजय रथ पर सवार है वाईएसआर कांग्रेस, सब्र और संघर्ष ने दिलाया सत्ता का शिखर

कांग्रेस और गांधी परिवार ने देशभक्ति में नहीं रखी कोई कमी, बारामूला से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा- भाजपा फैला रही मजहब के नाम पर नफरत

Ankita Lokhande ने करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 को किया रिजेक्ट, जानिए क्यों | Student Of The Year 3 Update

Lok Sabha Polls: रायबरेली से भाजपा ने जताया दिनेश प्रताप पर भरोसा, कैसरगंज से बृज भूषण सिंह के बेटे को टिकट