पाकिस्तान का दोगलापन- मुंह से शांति की अपील करता है और सरहद पर गोलीबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2018

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और बिना उकसावे के अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे एलओसी पर पाकिस्तानी जवानों की ओर से की गई गोलीबारी का भारतीय जवानों ने कड़ा और प्रभावी जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले मंगलवार देर शाम दिगवार सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन की खबर आई और उसके बाद यह करनी सेक्टर तक होने की खबर आई। उन्होंने बताया कि अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में कांग्रेस ने सरकार बनाते ही 48 सरकारी अधिकारियों के किये तबादले

इससे ये साफ होता है कि पकिस्तान की कथनी और करनी में कितना फर्क है करतारपुर से दोस्ती का हाथ बढ़ाते है पकिस्तान तो दुसरी तरफ पीठ पर छूरा भौंकता है सरहद पर हमारे देश के जवानों को मार कर। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal