PAK vs CAN T20 World Cup Pitch Report, Weather: पाकिस्तान और कनाडा के मुकाबले पर बारिश का साया, जानें न्यूयॉर्क के मौसम का मिजाज

By Kusum | Jun 11, 2024

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 22वां मैच पाकिस्तान और कनाडा के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में जूझती दिखी बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम के लिए ये मैच करो या मरो वाला होगा। वह अमेरिका और भारत से हराकर बाहर होने की कगार पर हैं। दूसरी ओर कनाडा की टीम ने आयरलैंड को हराया। वह पाकिस्तान को हराती है तो उसके अमेरिका और भारत के बराबर अंक हो जाएंगे। 

न्यूयॉर्क का नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही भारत और पाकिस्तान मैच खेला गया था। ये ग्राउंड बल्लेबाजों के लिए काफी दिक्कत पैदा कर रही है। यहां 100 रन बनाना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। केवल पिच नहीं आउट फील्ड भी परेशानी का कारण है। गेंद ट्रैवल नहीं कर रही, ऐसे में बल्लेबाज जूझते दिखाई दे रहे हैं। 

भारत ने पाकिस्तान को 120 रन नहीं बनाने दिया। कनाडा-पाकिस्तान मैच की बात करें तो ये मैच भी लो स्कोरिंग होने की आशंका है। यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 120 से ऊपर का स्कोर कर लेती है तो उसकी जीत की संभावना बढ़ जाती है। न्यूयॉर्क के मौसम की बात करें तो भारत और पाकिस्तान मैच में बारिश ने खलल डाला था। 

न्यूयॉर्क के मौसम का मिजाज

कनाडा-पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश का अनुमान नहीं है। पाकिस्तान चाहेगा कि बारिश से मैच न धुले। मैच धुलने पर उसका बोरिया बिस्तरा पैक हो जाएगा। पाकिस्तान और कनाडा के बीच पहले एक टी20 मैच हो चुका है। पाकिस्तान की टीम वह मैच जीती थी। 

प्रमुख खबरें

Kerala Governor ओम प्रकाश माथुर और CM सतीशन ने दी Diwali की शुभकामनाएं

Tamil Nadu में भारी बारिश के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों संग मनी Diwali

Punjab Police ने Ethiopia से डिपोर्ट कराया गैंगस्टर Gurwinder Afridi, 5 लाख का था इनाम

Delhi Police ने दिवाली पर बढ़ाई सुरक्षा, 15 जिलों में High Alert