Pakistan vs West Indies ODI | मोहम्मद नवाज की शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

मुल्तान। वामहस्त स्पिनर मोहम्मद नवाज ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर चार विकेट लिये जिससे पाकिस्तान ने दूसरे एकदिवसीय में वेस्टइंडीज को 120 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने शुक्रवार को यहां टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कप्तान बाबर आजम (77) तथा सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक (72) की अर्धशतकीय पारियों  से आठ विकेट पर 275 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 32.2 ओवर में 155 रन पर आउट कर दिया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना का खतरा फिर मंडराया! देश में कोविड-19 के 8,329 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

अल्जारी जोसेफ और एंडरसन फिलिप को दो-दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को पहले ही ओवर में झटका लगा। शाई होप (चार रन) को शाहीन शाह अफरीदी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद मेयर्स और ब्रुक्स की साझेदारी से टीम से वापसी की लेकिन स्पिनरों की मददगार पिच में नवाज और फिर शादाब खान की फिरकी के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टिक नहीं सके। पाकिस्तान ने पहला एकदिवसीय पांच विकेट से जीता था। श्रृंखला का तीसरा मैच रविवार को खेला जायेगा।

प्रमुख खबरें

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार