Bangladesh के हाल से अभी खुशी से झूम ही रहा था पाकिस्तान, तभी तालिबान ने कर दिया बहुत बड़ा हमला

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2024

पाकिस्तान पर एक बड़ा हमला हुआ है। ये हमले पाकिस्तान के तीन इलाकों में हुए हैं। पहला हमला अफगानिस्तान के तालिबान ने तोरकम बॉर्डर के पास किया है। बताया जा रहा है कि तालिबान के लड़ाकों ने पाकिस्तान पर तोप के गोले दाग दिए हैं। पाकिस्तान भी दावा कर रहा है कि उन्होंने अफगानिस्तान में अपने लड़ाकू विमान भेजे हैं। मतलब भयंकर युद्ध होने वाला है। बहरहाल, पाकिस्तान पर दूसरा हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी ने नार्थ वजीरिस्तान के इलाके में किया है। वहीं पाकिस्तान पर तीसरा हमला मस्तूंग इलाके में किया गया है। पाकिस्तान पर ये हमले ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब ज्यादातर पाकिस्तानी बांग्लादेश की तस्वीरों को देखकर खुश हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: आजादी दिलाने का श्रेय अकेले लेने वाली कांग्रेस बताये कि भारत के विभाजन के लिए किसे दोषी ठहराया जाये?

काबुल में अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि सोमवार को गोलीबारी हुई और पाकिस्तानी बलों ने आम लोगों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने तोरखाम क्षेत्र में डूरंड रेखा के पास घोरकी क्षेत्र में इस्लामिक अमीरात की सेना पर गोलीबारी की, जिसके बाद अफगान पक्ष की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई।’’ पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्ष तनाव को कम करने के लिए एक दूसरे के संपर्क में हैं। 

प्रमुख खबरें

प्रयागराज के अरैल में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 7 घायल

हल्द्वानी मामले में राहुल गांधी पर एफआईआर का कानूनी तरीके से जवाब देगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

जी20 बैठक में भाग लेने अमेरिका के एशविल पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Bahula Chaturthi 2026: संतान की सुख-समृद्धि के लिए इस दिन रखें व्रत, जानें Muhurat और पूजन विधि