चैंपियन्स ट्राफी से प्रेरणा लेकर वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगा पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2019

नाटिंघम। पाकिस्तान विश्व कप के अपने पहले मैच में शुक्रवार को जब यहां वेस्टइंडीज से भिड़ेगा तो इंग्लैंड में दो साल पहले चैंपियन्स ट्राफी में अपनी करिश्माई जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा। पाकिस्तान ने अपने पिछले 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाए हैं जिसमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-5 से वाइटवाश और इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 की हार भी शामिल है। टीम को इसके अलावा अभ्यास मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भी तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी। कप्तान सरफराज अहमद ने हालांकि कहा है कि उनकी टीम 2017 के प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी क्योंकि तब भी उसकी स्थिति ऐसी ही थी। तब टूर्नामेंट से पहले उसे आस्ट्रेलिया ने 4-1 से हराया था जबकि चैंपियन्स ट्राफी के पहले मैच में भारत ने उसे 124 रन से रौंद दिया था। 

इसे भी पढ़ें: गांव की गलियों में क्रिकेट खेलकर विश्व कप तक पहुंचे शादाब खान 

दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 विश्व कप मैचों में पाकिस्तान सिर्फ तीन मैच जीत पाया है। वेस्टइंडीज ने 2015 में भी क्राइस्टचर्च में उसे 150 रन से हराया था। रसेल ने तब चार छक्कों की मदद से 13 गेंद में 42 रन बनाने के बाद तीन विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी थी। रसेल ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में भी वेस्टइंडीज के 421 रन के स्कोर के दौरान 25 गेंद में 54 रन बनाए और होप ने शतक जड़ा। वेस्टइंडीज ने पिछले साल जिंबाब्वे में क्वालीफाइंग राउंड के जरिये विश्व कप में जगह बनाई है और टीम पिछले कुछ समय में फार्म हासिल करने में सफल रही है। वेस्टइंडीज ने अपनी सरजमीं पर दुनिया की नंबर एक टीम और विश्व कप में जीत के प्रबल दावेदार इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से श्रृंखला बराबरी की। टीम हालांकि आयरलैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में बांग्लादेश से हार गई।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal