पाकिस्तान कभी भी अपने नापाक मंसूबों में नहीं होगा कामयाब: प्रकाश जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान कभी भी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा बल जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जावड़ेकर ने कहा कि नरेंद्र मोद सरकार ने अपने कार्यकाल में काफी कुछ किया है और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने, करतारपुर गलियारे को खोलने, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) बनाने समेत अन्य प्रमुख उपलब्धियों का हवाला दिया। वह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर डिजिटल माध्यम से गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में जन संवाद को संबोधित कर रहे थे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष मई के अंत में पूरा हो गया था। 

जावड़ेकर ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भरभारत बनाने के संकल्प का भी जिक्र किया। जावड़ेकर के संबोधन के बाद, एक हॉल में जमा हुए गुजरात भाजपा के नेताओं को संकल्प लिया कि वे स्थानीय तौर पर बनी चीजों का ही प्रचार करेंगे।

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध