भारत की नकल करेगा पाकिस्तान, 2022 में अंतरिक्ष में भेजेगा अपना पहला नागरिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अपने करीबी सहयोगी चीन की उपग्रह प्रक्षेपण सुविधा का इस्तेमाल कर 2022 में अंतरिक्ष में अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। पाकिस्तान का यह फैसला ऐसे वक्त आया जब भारत ने सोमवार को अपने दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि अंतरिक्ष मिशन के लिये अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया फरवरी 2020 से शुरू की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़की पर शादी के लिए दबाव डालने के आरोप में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

चौधरी ने एक ट्वीट में कहा कि यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं कि अंतरिक्ष में पहले पाकिस्तानी को भेजे जाने की चयन प्रक्रिया फरवरी 2020 में शुरू की जाएगी। इसके लिए 50 लोगों की एक सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद सूची के नामों को घटाकर 25 किया जाएगा और 2022 में हम अपने पहले व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजेंगे। यह हमारे देश का सबसे बड़ा अंतरिक्ष कार्यक्रम होगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में इमरान खान ने मुगल साम्राज्य का हवाला देते हुए विपक्ष पर कसा तंज

चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना अंतरिक्ष मिशन के लिये अंतरिक्ष यात्री की चयन प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर 50 पायलटों का चयन किया जाएगा और इसके बाद इस संख्या को 25 और फिर 10 पर लाया जाएगा। इन 10 पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और इनमें से एक को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Parliament Session 2026: आसन पर ओम बिरला की वापसी, लोकसभा शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगित

20 साल का इंतज़ार और पॉइंट-ब्लैंक रेंज से हमला, Farooq Abdullah को मारने आए हमलावर का कबूलनामा

Bengaluru में LPG Crisis: PG में डोसा-पूरी पर लगी रोक, मेन्यू में अब सिर्फ चावल-सलाद

Prabhasakshi NewsRoom: जब Iran हार ही नहीं मान रहा, तब Trump जीत का दावा कैसे कर सकते हैं?