तालिबान को पनाह देना बंद करे पाक, अफगानिस्तान में खत्म हो जाएगा युद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने कहा कि पाकिस्तान अगर अपने यहां तालिबान को पनाह देना बंद कर दे तो कुछ हफ्तों में ही अफगानिस्तान में जारी युद्ध समाप्त हो जाएगा। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि अमेरिका को अफगानिस्तान में युद्ध समाप्त करने के लिए तालिबान के बजाय पाकिस्तान से बात करनी चाहिए।

ग्राहम ने सोमवार को ‘फॉक्स चैनल’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ तालिबान के साथ बातचीत कर मुझे लगता है हम गलती कर रहे हैं। मेरा मानना है कि हमें जो करना चाहिए वह पाकिस्तान से बातचीत हैं। अगर पाकिस्तान तालिबान को उसके क्षेत्र में पनाह देना बंद कर दे तो अफगानिस्तान में कुछ सप्ताह में ही युद्ध समाप्त हो जाएगा।’’ गौरतलब है कि अमेरिका ने गत शनिवार को ही कतर में तालिबान से एक बार फिर बातचीत शुरू की है। करीब तीन महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अचानक बातचीत बंद कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील