कश्मीर में हिंसा को बढ़ावा देने के लिए घुसपैठ की ताक में हैं 300 से ज्यादा आतंकी ! DGP ने सुरक्षा बैठक की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2020

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने आगाह किया है कि लद्दाख में भारत-चीन की सेनाओं के बीच झड़प के मद्देनजर पाकिस्तान कश्मीर घाटी तथा अन्य जगहों पर और आतंकियों को घुसाने का प्रयास करेगा एवं हिंसा को भड़काएगा। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने खासकर सीमा पर सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि महामारी के समय भी सीमा पार से घुसपैठ कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसी कोशिशों को नाकाम करने के लिए और चौकस रहना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक नियंत्रण रेखा के पास आतंकी ठिकाने में 300 से ज्यादा आतंकी कश्मीर घाटी में हिंसा को बढ़ावा देने के लिए घुसपैठ की ताक में हैं। 

इसे भी पढ़ें: J&K के पुलवामा और शोपियां मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकवादी 

उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी, अर्द्धसैन्य बल और सेना के जवान लगातार सफल आतंक रोधी चला रहे हैं। सिंह ने पिछले महीने कहा था कि भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एलओसी के पास आतंकी ठिकाने में 300 से ज्यादा आतंकी मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter