भारत को अत्याधुनिक हथियार देने के अमेरिकी सौदे पर पाकिस्तान चिंतित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अत्याधुनिक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर आपूर्ति के लिए भारत और अमेरिका के बीच 30 लाख डॉलर के रक्षा सौदे पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इस वजह से पहले से अशांत क्षेत्र में और अस्थिरता बढ़ेगी । 

इसे भी पढ़ें: भारत ने तुर्की को उसके आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी

पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दूर करने में ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश का भी स्वागत किया और दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने आतंकवाद के खिलाफ इस्लामाबाद के प्रयासों की सराहना की। फारूकी ने कहा कि ट्रंप की टिप्पणी से पता चलता है कि पाकिस्तान-अमेरिका के संबंध आगे की ओर बढ़ रहे हैं । 

पूर्व में राष्ट्रपति ट्रंप ने कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने अमेरिका को बता दिया कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला है और मध्यस्थता के लिए किसी भी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह