पाकिस्तान को कई ऐतिहासिक जीत दिला चुके हैं ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज, जानें उनकी उपलंब्धिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

लाहौर। पाकिस्तान के आलराउंडर और खेल के प्रत्येक प्रारूप में देश की कप्तानी करने वाले मोहम्मद हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हफीज ने कहा कि उन्होंने लगभग दो दशक तक चले अपने करियर के दौरान उम्मीद से अधिक हासिल किया। इस 41 वर्षीय खिलाड़ी ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हफीज ने पाकिस्तान की तरफ से 392 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 12,789 रन बनाये और 253 विकेट लिये। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा जारी बयान में हफीज ने कहा, ‘‘ गर्व और संतुष्टि के साथ आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना वायरस हुआ बेकाबू! रोजाना मामले 4 लाख के पार, रक्षा मंत्री भी संक्रमित

अपने सफल करियर के दौरान उन्हें 32 बार मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया तथा सर्वाधिक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार पाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों में वह शाहिद अफरीदी (43), वसीम अकरम (39) और इंजमाम उल हक (33) के बाद चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा उन्हें नौ बार श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वह 2017 में आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे। पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा ने इस आलराउंडर का आभार व्यक्त किया। रमीज ने कहा, ‘‘हफीज ऐसे क्रिकेटर हैं जो दिलोजान से खेलते हैं और जिन्होंने अपना करियर लंबा और सफल बनाने के लिये लगातार कड़ी मेहनत की।’’

पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्होंने पूरे गौरव के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पोशाक पहनी जिसके लिये पीसीबी उनका आभार व्यक्त करता है। मैं उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं देता हूं और पाकिस्तान क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिये उनका फिर से आभार व्यक्त करता हूं।’’ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आगामी टूर्नामेंट के लिये लाहौर कलंदर्स से अनुबंध करने वाले हफीज विश्व भर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिये उपलब्ध रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना