पाकिस्तानी सेना का दावा कहा- LOC पर भारत के जासूसी ड्रोन को गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर बाघ सेक्टर में एक भारतीय जासूसी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि किसी जासूसी ड्रोन को भी नियंत्रण रेखा पार करने नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 537 भारतीय कैदी: पाक विदेश मंत्रालय

उन्होंने ड्रोन की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तानी सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा से सटे बाघ सेक्टर में भारतीय जासूसी ‘क्वाडकॉप्टर’ को मार गिराया। ‘क्वाडकॉप्टर’ को भी नियंत्रण रेखा पार करने नहीं दिया जाएगा।’’ 

इसे भी पढ़ें- इमरान ने नववर्ष की दी बधाई, कहा- पाकिस्तान के लिए स्वर्ण काल की है शुरुआत

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तानी सुरक्षाबल सीजफायर का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। इसके चलते दोनों देशों के बीच रिश्ते में आधिकांशत: तनावपूर्ण ही रहे हैं। नए साल के पहले दिन भी पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादों की झलक देते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की थी। हालांकि, सीमा की सुरक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों ने हमेशा की तरह इस गोलीबारी का भी माकूल जवाब दिया।

 

 

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal