अब सड़को पर उतरेंगे इमरान खान, पाक शुक्रवार को मनाएगा ‘कश्मीर आवर’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को कहा कि शुक्रवार को 12 बजे ‘कश्मीर आवर’ मनाया जाएगा। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने यह घोषणा की। इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा था कि कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए हर हफ्ते एक कार्यक्रम किया जाएगा।

गफूर ने कहा कि पहला ऐसा प्रदर्शन 30 अगस्त को 12 बजे किया जाएगा। ‘कश्मीर आवर’ के लिए सायरन बजाये जायेंगे। उन्होंने लोगों से इस पहल में शामिल होने का आह्वान किया। गफूर के ऐलान के बाद क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा कि वह इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं