पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और पुंछ जिलों की अग्रिम चौकियों पर मोर्टार के गोले दागे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2019

जम्मू। जम्मू और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी अग्रिम चौकियों और गांवो पर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के गोले दागे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार तड़के चार बजे जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और यह गोलीबारी रूक-रूक कर रात 10 बजे तक जारी रही।

प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी छोटे हथियारों से की गई और मोर्टार से गोले दागे गए। इसके अलावा पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे कासना और केरनी सेक्टरों के नागरिक क्षेत्रों और अग्रिम चौकियों पर भी पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की और गोले दागे। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान को अयोग्य करार देने की मांग, अदालत में याचिका दाखिल

प्रमुख खबरें

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी

Jammu Kashmir के Poonch में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

अब हमला किया तो परमाणु बम...ईरान की अमेरिका को खुली धमकी

Keralam CM की रेस: Rahul Gandhi की बैठक के बाद KC वेणुगोपाल का नाम लगभग तय! आज या कल हो सकता है ऐलान