जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2018

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नागरिक इलाकों पर मोर्टार से गोलाबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया इसमें किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है, ना ही कोई घायल हुआ है। अधिकारी ने बताया, ‘पाकिस्तानी थल सेना ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुंछ में खादी कारमारा के अग्रिम इलाकों में गोलाबारी शुरू की।’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में चक्कन दा बाग अग्रिम इलाकों में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में भी गोलाबारी की।

 

गौरतलब है कि नौ फरवरी को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग और गोलाबारी में सेना के तीन जवान घायल हो गए थे। आठ फरवरी को 45 साल की एक महिला पुंछ के केजी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुई पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में मारी गई थी। इस साल जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में 10 सुरक्षाकर्मियों और आठ नागरिकों सहित कुल 18 लोग मारे गए हैं और 75 से अधिक घायल हुए हैं।

 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Polls: रायबरेली से भाजपा ने जताया दिनेश प्रताप पर भरोसा, कैसरगंज से बृज भूषण सिंह के बेटे को टिकट

Sikkim Elections 2024: बीजेपी ने बदलकर रख दिया सिक्किम का राजनीतिक परिदृश्य, सियासी रण में अकेली उतरी पार्टी

SG तुषार मेहता ने मांगी 3 महीने की इंटर्नशिप, अभिषेक मनु सिंघवी ने दिया मजेदार जवाब

Prajatantra: गायब हो रहे आम जनता के मुद्दे, चुनावी प्रचार में हावी हुआ धर्म और आरक्षण