लगातार तीसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के सीमावर्ती इलाकों पर की गोलीबारी, मोर्टार भी दागे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2020

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सीमावर्ती इलाकों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। यह लगातार तीसरा दिन है, जब पाकिस्तानी बलों ने नियंत्रण रेखा के समीपवर्ती इलाकों को निशाना बनाया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुंछ जिले के मनकोट में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।’’ 

इसे भी पढ़ें: J&K के बांदीपुरा में लश्कर से जुड़े तीन आतंकवादी गिरफ्तार, हथगोला समेत कई चीजें बरामद 

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तानी बलों ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे। उन्होंने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मालटी और देगवार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को भी गोलीबारी की थी। इससे पूर्व, राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने दो सितंबर को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था, जिसमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया था।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर साधा निशाना, जमशेदपुर की जनता को PM Modi ने याद दिलाई अपनी गारंटियां

Uttar Pradesh : पांचवें चरण में पांच केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की प्रतिष्ठा दांव पर

Bibhav Kumar की गिरफ्तार के खिलाफ सड़क पर उतरकर Arvind Kejriwal का प्रदर्शन, Swati Maliwal ने कसा तंज

पाक विदेश मंत्री Ishaq Dar ने कहा- ‘भारी शुल्क’ की वजह से निलंबित हैं भारत के साथ व्यापारिक संबंध