Nitin Gadkari 15 rupees Petrol: भारत में 15 रुपये लीटर मिलेगा पेट्रोल...गडकरी के फैन हुए पाकिस्तानी

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2023

पाकिस्तान को रूस से तेल मिलना शुरू हो गया है लेकिन इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नियंत्रण से बाहर हैं। देश में पेट्रोल और डीजल 200 रुपये से ज्यादा दाम पर बिक रहा है। इन सबके बीच जब भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में पेट्रोल 15 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा सकता है। यह कैसे संभव होगा, इसके बारे में भी गडकरी आपको आगे बताते हैं। लेकिन इतनी सस्ती कीमत पर पेट्रोल मिलने के उनके बयान ने पाकिस्तानियों को भी उनका मुरीद बना दिया है। पाकिस्तानी लोग गडकरी के इस बयान की तारीफ कर रहे हैं और अपने देश की सरकार को उनका उदाहरण दे रहे हैं।

भारत के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक बैठक में कहा था कि अगर 60 फीसदी इथेनॉल और 40 फीसदी बिजली का इस्तेमाल किया जाए तो देश में पेट्रोल की कीमत 15 रुपये प्रति लीटर होगी। गडकरी के इस बयान ने न सिर्फ भारत बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के नागरिकों को भी हैरान कर दिया। यूट्यूबर सना अमजद ने जब पाकिस्तानी नागरिकों से बात की तो उन्होंने खुलकर गडकरी की तारीफ की है।  देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सना ने 15 रुपये पेट्रोल वाले बयान पर देशवासियों की प्रतिक्रिया जानी। इस पर पाकिस्तान के नागरिक शारिक ने कहा कि ये वाकई तारीफ की बात है। इस बात की सराहना की जानी चाहिए कि भारत के मंत्री अपने देश की जनता और पूरी दुनिया के लिए ऐसे नए प्रयोग करने में लगे हुए हैं। इससे विश्व को निश्चित ही लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश एअरलाइन वर्जिन अटलांटिक के विमान ने पाकिस्तान से आखिरी उड़ान भरी

पाकिस्तान हाथ मलता रह जाएगा

गडकरी के बयान के बाद पाकिस्तान के लोगों ने कहा है कि भारत ऐसा कर सकता है. अगर वहां का मंत्री ऐसा बयान दे रहा है तो इसका मतलब है कि वह इस दिशा में सोच रहा है। संभव है कि वहां मंत्री जो भी कह रहे हों, उसे सच साबित कर दें। वहां के लोगों की मानें तो पाकिस्तान सरकार उनके लिए नीतियां बनाएगी और उससे उन्हें फायदा होगा, जैसा भारत में मोदी सरकार कर रही है। एक अन्य नागरिक का कहना है कि भारत एक दिन अपने लोगों को 15 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल जरूर देगा। पाकिस्तान हर बार की तरह इस बार भी इसका मजाक बनाता रहेगा और हाथ मलता रहेगा। आज नहीं तो दो साल बाद यह भारत में 15 रुपये प्रति लीटर बिकने लगेगा।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में वेतन बढ़ोतरी पर Garment Workers का उग्र प्रदर्शन, 670 कारखाने बंद

Mexico के स्कूलों में Mobile Phone बैन, राष्ट्रपति Sheinbaum के फैसले का कुछ अभिभावकों ने किया विरोध

अगले 11 साल में 500 GW स्वच्छ ऊर्जा जोड़ेगा भारत, PM Modi ने बताया 20 लाख करोड़ का निवेश अवसर

Punjab Police ASI निलंबित: नेता के घर गद्दे नीचे मादक पदार्थ रखने का वीडियो आया सामने