Punjab Police ASI निलंबित: नेता के घर गद्दे नीचे मादक पदार्थ रखने का वीडियो आया सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 02, 2026

चंडीगढ़, दो नवंबर पंजाब के लुधियाना स्थित खन्ना में शिवसेना नेता महंत कश्मीर गिरि के घर में गद्दे के नीचे मादक पादक का एक पैकेट रखने का वीडियो वायरल होने के बाद एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीडियो में पुलिसकर्मी को गद्दे के नीचे पैकेट रखते हुए देखा गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। खन्ना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दर्पण आहलूवालिया ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह को निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया।

अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि और भ्रष्टाचार के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम करती है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की गई है, जो सभी पहलुओं की जांच करेगी। दर्पण ने जोर देकर कहा, “मैं सभी नागरिकों को स्पष्ट करना चाहती हूं कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ में पंजाब पुलिस की जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है।

कानून सभी से ऊपर है, चाहे वह आरोपी हो, नशा तस्कर हो या पुलिसकर्मी।” कथित सीसीटीवी फुटेज में पुलिस की एक टीम पैकेट रखे जाने के तुरंत बाद कमरे में प्रवेश करती दिखाई दे रही है, जिसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी उसी जगह से कोई वस्तु बरामद करते हुए नजर आता है, जहां एएसआई ने कथित तौर पर पहले पैकेट रखा था।

प्रमुख खबरें

विदेशी बाजारों में Dollar मजबूत होने से भारतीय मुद्रा 8 पैसे फिसली, 94.84 पर बंद

Punjab Assembly Speaker ने BJP में शामिल हुए पूर्व AAP विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए

ITC के सिगरेट कारोबार पर Tax बढ़ने से सितंबर तिमाही Net Profit 18.6 फीसदी गिरा

Bangladesh में वेतन बढ़ोतरी पर Garment Workers का उग्र प्रदर्शन, 670 कारखाने बंद