150 Pakistani Brides पहुंचीं भारत, शादी के लिए केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

वाघा-अटारी बॉर्डर से आसानी से वीजा मिलने और आवाजाही की सुविधा के कारण पाकिस्तान के सिंध प्रांत के परिवार सालों से अपनी बेटियों की शादी भारत में करते आ रहे थे, लेकिन भारत के ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने और सिंधी लोगों के लिए वीजा एवं सड़क मार्ग बंद करने के बाद यह स्थिति बदल गई। इस फैसले के चलते कम से कम 150 पाकिस्तानी महिलाओं की शादियां अटक गईं। इन महिलाओं की भारत में सगाई हो चुकी थी और वे अपने ससुराल में बसने का इंतजार कर रही थीं।

पहलगाम हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत हो गयी थी। झांबिया ने कहा कि इसके बाद उन्होंने रायपुर स्थित संत युधिष्ठिरलाल शदानी से संपर्क किया, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी में स्थित प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल शदानी दरबार के आध्यात्मिक प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि शदानी दरबार ने उन पाकिस्तानी महिलाओं की सूची तैयार करना शुरू किया, जिनकी भारत में पुरुषों से सगाई हो चुकी थी।

उन्होंने कहा, “करीब 150 दुल्हनें थीं, जिनकी शादी नागपुर, रायपुर, जोधपुर, पुणे और भारत के अन्य शहरों में होनी थी।” उन्होंने कहा कि मंदिर ने इन महिलाओं और उनके परिवारों के भारत आने की सुविधा के लिए सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी और वीजा जारी करने का अनुरोध किया। झांबिया के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान से आने वाले लोगों को भारत में प्रवेश की अनुमति इस शर्त पर दी कि उन्हें हवाई मार्ग से यात्रा करनी होगी। उन्होंने कहा, “इस साल अप्रैल से पाकिस्तान की 150 दुल्हनें और उनके परिवार शादियों के लिए दुबई, ओमान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अन्य देशों के रास्ते भारत आ चुके हैं।

इनमें नागपुर के 15 मामले शामिल हैं।” झांबिया ने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी करीब 300 और महिलाएं हैं जो भारत आने का इंतजार कर रही हैं और उन्होंने भारत सरकार से उन्हें भी वीजा जारी करने का अनुरोध किया है।

प्रमुख खबरें

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Sunil Ambekar बोले: अति-वामपंथी आंदोलन कमजोर होने पर मुख्यधारा की पार्टियों में गए

Raksha Bandhan पर महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा, CM Yogi Adityanath ने बढ़ाई समयसीमा

Aaditya Thackeray का BMC पर आरोप, BJP नेताओं को बांटी जा रही हैं मुंबई की खुली जगहें