Chamba, Himachal Pradesh में मिले 30 से अधिक गुब्बारे और पाकिस्तानी झंडा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

नियंत्रण रेखा (एलओसी) से करीब 100 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह इलाके में सोमवार को 30 से अधिक गुब्बारे और एक पाकिस्तानी झंडा बरामद किया गया। हरे और सफेद रंग के इन गुब्बारों पर ‘‘दिल दिल पाकिस्तान’’ लिखा हुआ था। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर तीसा पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया।

चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। यह घटना हिमगिरी ग्राम पंचायत के शुरनाला क्षेत्र में हुई। चुराह एक दूरदराज और अधिक ऊंचाई वाला पहाड़ी उपमंडल है, जिसकी सीमाएं जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ क्षेत्रों से मिलती हैं।

यह क्षेत्र एलओसी से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। इससे पहले सिरमौर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी इस तरह के गुब्बारे मिल चुके हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की बैठक, EPFO सुधार और रामगढ़ हादसे समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें

भारत का गुड़ पहुंचा यूरोप, ऊंटनी के दूध से बन रही चॉकलेट; Mann Ki Baat में PM Modi ने सुनाए खास किस्से

EPFO 3.0: अब बैंक की तरह UPI से निकाल सकेंगे 25000 रुपये तक PF का पैसा

नशे को कहें ना, मोबाइल खोने पर अपनाएं ये तरीका; Mann Ki Baat में PM Modi की खास बातें