पाकिस्तानी लड़की ने दोस्त के पिता से शादी से किया इनकार, उत्पीड़न और यौन हमले की बनी शिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2022

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक कॉलेज छात्रा को दोस्त के पिता से शादी से मना करने पर उत्पीड़न और यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। उसकी दोस्त के पिता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस छात्रा के सिर के बाल एवं भौंह काट डाले और धमकी दी कि यदि वह उसे 10 लाख रूपये नहीं देगी तो उसके उत्पीड़न का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जाएगा। चौंका देने वाली यह घटना आठ अगस्त को लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में हुई।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Dalit Death | राजस्‍थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बोले, दलित छात्र को न्याय नहीं मिला तो सरकार से समर्थन ले लूंगा वापस

पीड़िता अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहती थी जबकि उसके दो भाई ब्रिटेन एवं आस्ट्रेलिया में रहते हैं। पुलिस ने दंतचिकित्सा के पांचवें साल की इस छात्रा के अपहरण, उत्पीड़न, जबरन वसूली एवं यौन हमले को लेकर 15 संदिग्धों के विरूद्ध पाकिस्तान दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी में पीडि़ता ने कहा कि वह और दानिश की बेटी अन्ना मित्र हैं तथा उसका अन्ना के परिवार से करीबी संबंध हैं। उसने कहा, ‘‘ अन्ना के पिता शेख दानिश ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन मेरे परिवार ने एवं मैंने उसे ठुकरा दिया। दानिश मेरे पिता की उम्र का है और जब मैंने यह बात अन्ना से कही तो वह मुझपर नाराज हो गयी।’’

उसने कहा कि आठ अगस्त को जब उसका भाई ब्रिटेन से लौटा तब दानिश एवं उसके 14 साथी पीड़िता के घर आये और उसके भाई पर शादी का प्रस्ताव पर राजी होने का दबाव डाला। पीड़िता के अनुसार जब उसका भाई प्रस्ताव पर राजी नहीं हुआ तब संदिग्ध और उसके साथियों ने उसके एवं किशोरी के साथ मारपीट की तथा वे जबरन दोनों को अपने घर ले गये।

संदिग्धों ने लड़की को दानिश के जूते चाटने के लिए बाध्य किया तथा उसके सिर के बाल एवं भौंह काट डाले एवं इस अपमान का वीडियो बना डाला। प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘तब मुख्य संदिग्ध (दानिश) उसे (पीड़िता को) दूसरे कमरे में ले गया जहां उसने लड़की पर यौन हमला किया एवं इसका वीडियो बना लिया।’’ पीड़िता के अनुसार संदिग्धों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिये तथा 500000 रूपये नकद एवं 450,000 रूपये के सोने के गहने ले लिये।

प्रमुख खबरें

युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म