काबुल में गुरुद्वारा हमले का सरगना पाकिस्तानी ISIS आतंकी हुआ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

काबुल। अफगानिस्तान की खुफिया इकाई ने आईएसआई से जुड़े रहे पाकिस्तानी आईएसआईएस आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले महीने काबुल में गुरुद्वारा पर हमले का सरगना था।

हमले में एक भारतीय नागरिक सहित 27 लोगों की मौत हो गई थी। टोलो न्यूज ने खबर दी कि आईएसआईएस की खुरासान शाखा के प्रमुख आतंकवादी अब्दुल्ला ओरकजई को शनिवार को कंधार प्रांत में राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के ‘‘जटिल अभियान’’ में उसके 19 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया। एनडीएस ने बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तान के अशांत उत्तर- पश्चिमी ओरकजई एजेंसी का निवासी अब्दुल्ला का पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों के साथ ‘‘निकट संबंध’’ था। उसका हक्कानी नेटवर्क और लश्कर ए तैयबा जैसे समूहों से संबंध था।

इसे भी पढ़ें: डेनियल पर्ल हत्या मामले में उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी सिंध सरकार

बयान के मुताबिक अबु सईद बाजावरी की हत्या के बाद फारूकी को अफगानिस्तान में आईएसआईएस का शैडो गवर्नर नियुक्त किया गया था। एनडीएस के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एएफपी से कहा कि फारूकी पिछले महीने काबुल में एक गुरुद्वारा पर हुए हमले का सरगना था। हमले में एक भारतीय नागरिक सहित 27 लोगों की जान चली गई थी।

 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह