Hamid Mir on Modi: रंगे हाथों पकड़ा गया पाकिस्तानी पत्रकार, मोदी के अर्बन नक्सल वाले बयान को अरब नस्ल बताकर अरब देशों को भड़का रहा था

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2024

एक फेमस पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण की गलत व्याख्या करने को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी किरकिरी करा बैठे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए, पीएम मोदी ने अर्बन नक्सल सोच और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा था कि वे मां-बहनों के मंगलसूत्र को भी छीन लेंगे। हालांकि, एक समाचार शो की मेजबानी के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार हमीर अर्बन नक्सल शब्द और अरब नस्ल से जोड़ दिया। पीएम मोदी के बयान का वीडियो क्लिप काटकर हामिद मीर ने गलत व्याख्या करने की कोशिश की। हामिद मीर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री अरब के लोगों से नफरत करते हैं। अर्बन नक्सल यानी अरब नस्ल के लोग मंगलसूत्र को भी नहीं बचने देंगे। 

पाकिस्तानी पत्रकार ने इस शब्द को गलत समझ लिया। पत्रकार ने अपनी गलती को सुधारने की जहमत भी नहीं उठाई। भले ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट की झड़ी लग गई हो। लोगों ने उन्हें अर्बन नक्सली और अरब नस्ल शब्दों के बीच के अंतर से रूबरू करवाया। भारत के कई लोगों ने इस क्लिप को साझा करते हुए लिखा 'पाकिस्तान के पत्रकार को हिंदी भी समझ नहीं आती है। कुछ लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में शिक्षा की इतनी कमी है कि वहां के लोग हलवा प्रिंट कपड़ा पहनने पर एक महिला को घेर लिए थे। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan का विदेशी मुद्रा भंडार जून अंत तक नौ से 10 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान : FM Aurangzeb

पीएम मोदी ने क्या कहा था

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मां-बहनों के मंगलसूत्र को भी छीन लेगी। उन्होंने कहा था कि ये लोग पहले भी कह चुके हैं कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब यह है कि जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको ज्यादा संपत्ति मिलेगी। अर्बन नक्सल की सोच मां-बहनों का मंगलसूत्र भी बचने नहीं देगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार