नूपुर शर्मा के समर्थन में खुलकर उतरा पाकिस्तानी पत्रकार, कहा- अगर बयान झूठ है तो...

By निधि अविनाश | Jun 09, 2022

भारतीय जनता पार्टी की निष्कासित नेता नूपुर शर्मा की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पैगंबर मोहम्मद पर दिए विवादित बयान को लेकर अब अरब और इस्लामिक देश भी खुलकर निंदा कर रहे हैं। नूपुर शर्मा की निंदा कर रहे लोगों के बीच कुछ ऐसे भी है जो उनका समर्थन कर रहे है। इसी बीच पाकिस्तान के एक पत्रकार ने नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन कर डाला है। पाकिस्तान के पत्रकार ने नूपुर शर्मा के समर्थन में एक ट्विट पोस्ट किया है जो अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से शेयर और वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के पत्रकार का नाम तहा सिद्दीकी है और उन्होंने एक ट्विट किया है कि  '9 साल की उम्र में आयशा के मोहम्मद से शादी करने को लेकर 'सत्यापित' हदीसों का हवाला देने के लिए मुस्लिम नेताओं को बीजेपी और नूपुर शर्मा पर हमला करने के बजाय, अगर यह सच नहीं है तो, साथ मिलकर इसे बुखारी से मिटा देना चाहिए ताकि कोई भी मोहम्मद पर बाल विवाह का आरोप या मजाक न उड़ा सके।'

अरब देशों जैसे कतर, कुवैत, पाकिस्तान इंडोनेशिया समेत 10 से ज्‍यादा मुस्लिम देशों ने पैगंबर पर की गई टिप्‍पणी की आलोचना की थी। इसी बीच अब पाकिस्तान ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने नूपुर शर्मा के विवादित बयानों पर कहा कि इस तरह के अपमानजनक और निंदनीय बयानों ने पूरी दुनिया में मुसलमानों की भावनाओं को आहत किया है। बिलावल ने कहा कि यह सबूत है कि भारत एक फासीवादी देश बन चुका है। अब वह सेक्युलर इंडिया नहीं है, उस पर हिंदुत्व की विचारधारा हावी है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया का साथ दे रहा चीन और रूस, कड़े प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव के पक्ष में नहीं दो देश

पाकिस्तान के पत्रकार का नूपुर शर्मा का समर्थन

जहां अरब देश जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है वहीं पाकिस्तान के पत्रकार ने नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। इसको लेकर पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स पत्रकार तहा सिद्दीकी के बयान पर भड़क गए हैं। गुस्से में लोगों ने उन्हें अल्लाह से डरने के लिए कहा तो कुछ यूजर्स ने उन्हें कुरान और हदीस को अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दे डाली है। एक यूजर ने कहा कि आपको पैगंबर मोहम्मद के बारे में जानना चाहिए।सिद्दीकी के ट्वीट पर भड़के लोगों ने कहा कि पैगंबर की सच्चाई को दुनिया के सामने आना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले केवल पाकिस्तान के पत्रकार ही नहीं बल्कि नीदरलैंड के सांसद ने भी उनका खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा नूपुर के समर्थन में कहा था कि यह बहुत हास्‍यास्‍पद है कि अरब और इस्‍लामिक देश भारतीय नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हुए हैं। उन्‍होंने सवाल किया कि भारत क्‍यों माफी मांगे ? उन्‍होंने भारतीयों को सलाह दी कि वे नुपूर शर्मा का बचाव करें। उन्होंने कहा कि तुष्‍टीकरण कभी काम नहीं करता है। यह चीजों और ज्‍यादा खराब कर देता है।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल