देश संभल नहीं रहा, इस्लाम के लिए झंडाबदार बनी पाक सरकार, Swedan में कुरान के अपमान के खिलाफ किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2023

स्वीडन में कुरान की एक प्रति जलाए जाने के एक हफ्ते बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईद-उल-अधा पर स्टॉकहोम की केंद्रीय मस्जिद के बाहर कुरान के अपमान की तुर्की, जॉर्डन, फिलिस्तीन, सऊदी अरब, मोरक्को, इराक और ईरान के साथ-साथ यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने व्यापक निंदा की। 7 जुलाई को यौम-ए-तकद्दुस कुरान के रूप में मनाया जाएगा, जो कुरान की पवित्रता को बनाए रखने का दिन है। 

इसे भी पढ़ें: PUBG खेलते हुआ प्यार, Noida Police ने पाकिस्तानी महिला को पकड़ा, पहचान छिपाकर रह रही थी प्रेमी के साथ

गुमराह दिमाग इस्लामोफोबिया की नकारात्मक प्रवृत्ति फैलाकर नापाक एजेंडे पर चल रहे हैं। दुनिया भर के शांतिप्रिय राष्ट्रों और नेताओं, जो सह-अस्तित्व में विश्वास करते हैं, को इस्लामोफोबिया और धार्मिक पूर्वाग्रहों से पीड़ित हिंसक ताकतों का रास्ता रोकना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि धर्म, प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, विश्वासों और विचारों को निशाना बनाने वाले हिंसक दिमाग" विश्व शांति के लिए खतरा थे और उन्होंने राष्ट्रों से ऐसे रुझानों और घटनाओं को हल करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े