पहले विदेशी दौरे के दौरान ही पाकिस्तानी पीएम की हो गई इंटरनेशनल बेइज्जती, सऊदी अरब में लगे 'चोर-चोर' के नारे

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2022

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के बाद शहबाज शरीफ अपनी पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे। लेकिन इस दौरान उनके साथ जो हुआ उसने उन्हें सरेआम शर्मसार कर दिया। वैसे तो पाकिस्तानी पीएम की बेइज्जती कई मौकों पर देखने को मिली है, लेकिन शहबाज शरीफ के साथ सऊदी अरब में बड़ा खेल हो गया। याद दिला दें कि इमरान खान जब रूस गए थे तो पूरी दुनिया में उस वक्त उनका मजाक बनाया गया था। बताया जाता है कि इसके बाद से ही उनकी सत्ता से विदाई तय हो गई थी। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ तो उससे भी बुरा हो गया। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं: विदेश मंत्रालय

शहबाज की प्रतिनिधिमंडल में मौजूद पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने आरोप लगाया है कि इन नारों के पीछे इमरान खान का हाथ है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने औरंगजेब के हवाले से कहा कि मैं इस पवित्र भूमि पर उस शख्स का नाम नहीं लूंगी क्योंकि मैं इस धरती का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं करना चाहती। लेकिन उन्होंने समाज को बर्बाद कर दिया है। बता दें कि शहबाज शरीफ सऊदी अरब से 3.2 अरब डॉलर का पैकेज मांगने गए हैं।  

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान